केराटिन हेयर मास्क से बालों को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी

केराटिन हेयर मास्क
केराटिन हेयर मास्क

हेल्दी और चमकदार बालों के लिए बैलेंस डाइट और खास देखभाल बेहद जरूरी है। हफ्ते में दो बार गुनगुने नारियल या बादाम के तेल से बालों की मालिश करने से बालों को नेचुरल ऑयल मिलता है और यह मजबूत होते हैं। इसके अलावा, नेचुरल हेयर मास्क और माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल बालों को पोषण देने में मदद करता है। ध्यान रखें कि स्ट्रेस भी बालों के झडऩे का एक बड़ा कारण है। इसलिए, तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान या अन्य फिजिकल एक्टिविटीज का सहारा लें। साथ ही, अपने बालों को केमिकल ट्रीटमेंट से बचाएं। केराटिन हेयर मास्क बालों को मुलायम बनाकर इन्हें टूटने से बचाने में मदद करते हैं। खास बात है कि आप घर पर आसानी से केराटिन हेयर मास्क बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। केराटिन हेयर मास्क से बालों को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी

केराटिन हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री

केराटिन हेयर मास्क
केराटिन हेयर मास्क

2 बड़े चम्मच अलसी के बीज (फ्लेक्ससीड)
1 कप नारियल पानी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच नींबू का रस
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
1 बड़ा चम्मच हेयर ऑयल (जैतून/नारियल/आर्गन तेल)
केराटिन हेयर मास्क बनाने का तरीका

1) अलसी जेल तैयार करें

एक पैन में दो बड़े चम्मच अलसी बीज को भुने और फिर 1 कप नारियल पानी डालकर इसे धीमी आंच पर 7-10 मिनट तक पकाएं।जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, इसे छानकर ठंडा कर लें।

2) अन्य सामग्री मिलाएं

ठंडा हुआ अलसी जेल लें और इसमें 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 1 बड़ा चम्मच हेयर ऑयल मिलाएं। अब इन सभी को अच्छे से फेंटें जिससे एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।

ऐसे इस्तेमाल करें केराटिन हेयर मास्क

केराटिन हेयर मास्क का यूज करने के लिए सबसे पहले बालों को हल्का गीला करें जिससे मास्क बेहतर तरीके से लगे।

इसके बाद मास्क को बालों की जड़ों से सिरे तक ब्रश या हाथों की मदद से लगाएं।स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।

फिर 40-45 मिनट तक मास्क को लगा रहने दें।शावर कैप पहनें जिससे नमी बनी रहे।

हेयर मास्क के बाद कैसे करें हेड वॉश?

1) शैम्पू और पानी का इस्तेमाल
बालों को माइल्ड शैम्पू से वॉश करें। बालों को धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का यूज करें।
2) कंडीशनर लगाएं
बालों को धोने के बाद अगर आप चाहें तो बहुत हल्का कंडीशनर लगाएं। वैसे जरूरी नहीं है क्योंकि केराटिन हेयर मास्क से बाल ख़ुद ही सॉफ्ट हो जाते हैं।

केराटिन हेयर मास्क के फायदे

इसके रेगुलर इस्तेमाल से बाल सॉफ्ट, शाइनी और मजबूत बनते हैं।
यह मास्क बालों को पोषण देकर झडऩे और टूटने की समस्या कम करता है।
अच्छे रिजल्ट्स के लिए आप हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

Advertisement