घर पर इस आसान विधि से बनाएं शुद्ध देसी घी, मिलावटी से छुट्टी

देसी घी
देसी घी

सेहत के लिए देसी घी का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। डॉक्टर भी बड़ों से लेकर बच्चों तक को घी खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये शरीर की कई परेशानियों को दूर करने का काम करता है। वैसे तो बाजार में देसी घी आसानी से मिल जाता है, लेकिन ये बिना मिलावट वाला हो, इसकी कोई गारंटी नहीं है। मिलावट वाला घी खाने से शरीर को लाभ की जगह नुकसान पहुंचता है। इसी के चलते हम आपको घर पर घी बनाने की विधि बताएंगे। घर पर घी बनाने में उसकी अजीब सी महक भले ही आपको परेशान करे, लेकिन इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती, इसलिए ये आपके शरीर को काफी लाभ देगा। तो आइए आपको घर पर देसी घी बनाने की विधि के बारे में बताते हैं।

घर पर देसी घी बनाने का सामान

देसी घी
देसी घी

घर पर यदि आप बिना मिलावट वाला घी तैयार करना है, तो उसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होती है। इसमें एक है कम से कम आधा किलो मलाई और ठंडा पानी। इन दोनों चीजों की मदद से आप घर पर घी तैयार कर सकते हैं।

विधि

अब जानते हैं कि ये घी कैसे बनता है। तो इसके लिए सबसे पहले तो कम से कम 15 दिन तक आपको मलाई जमा करनी है। ध्यान रखें कि ये मलाई ज्यादा पुरानी न हो। इसे फ्रिज में ही जमा करके रखें। जब ये इक_ा हो जाए तो बारी आती है घी बनाने की। घी बनाने से पहले थोड़ी देर पहले इसे फ्रिज से निकालकर बाहर रख दें। इसके बाद मलाई को एक बड़े से गहरे बर्तन में डाल लें। अब इसे मथनी से मथकर मक्खन निकालें। यदि मथनी चलाना नहीं आता है तो मिक्सी में डालकर ब्लैंड करें। इसमें थोड़ा-थोड़ा ठंडा पानी डालें और लगातार चलाएं। कुछ मिनट में मक्खन ऊपर तैरने लगेगा और नीचे म_ा (छाछ) रह जाएगा। अब मक्खन को छानकर अलग निकाल लें। इसके बाद बारी आती है मक्खन से घी बनाने की तो उसके लिए एक भारी तले वाली कढ़ाई या गहरे बर्तन में मक्खन डालें और धीमी आंच पर पकाना शुरू करें। इस दौरान धीरे-धीरे मक्खन पिघलने लगेगा और झाग बनने लगेगा। कुछ देर में झाग कम होने लगेगा और नीचे हल्के भूरे रंग के कण दिखेंगे। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब ये भूरे कण पूरी तरह से नीचे हो जाएंगे, तो ऊपर पारदर्शी घी दिखने लगेगा. जब ये पूरीतरह से ट्रांसपेरेंट हो जाए तो मतलब आपका बिना मिलावट वाला घी तैयार है। इसे कांच के एयर कंटेनर में स्टोर करें।

यह भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की नई इबारत