
आम का मौसम अब कुछ समय बाद बस जाने को है! इससे पहले कि ये रसीले फल हमारी प्लेट से गायब हो जाएं, क्यों न कुछ ऐसी शानदार डिशेज का मजा ले लिया जाए जिनका स्वाद आपकी जुबान पर हमेशा के लिए बस जाए? जी हां, आज हम आपके लिए लाए हैं आम की 5 ऐसी लाजवाब रेसिपीज, जिन्हें चखने के बाद आप कहेंगे, वाह, क्या बात है! आम से बनाएं ये 5 डिशेज, कभी ना भूल पाओगे लजीज स्वाद
मैंगो माचा लाटे

यह एक शानदार और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जिसमें आम की मिठास और माचा का अनोखा स्वाद एक साथ मिलता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। ठंडे दूध में माचा पाउडर, आम का गूदा और थोड़ी चीनी मिलाकर ब्लेंड करें। ऊपर से कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और आम के छोटे टुकड़ों से गार्निश करें। यकीन मानिए, यह गर्मी में आपको तरोताजा कर देगा।
मैंगो क्रोइसैन
सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो क्रोइसैन बेहतरीन ऑप्शन है। बता दें, यह सिंपल क्रोइसैन से कहीं ज्यादा टेस्टी होता है। क्रोइसैन को बीच से काटकर उसमें आम के ताजे टुकड़े और थोड़ी-सी स्वीट क्रीम भरें। इसकी परतदार बनावट और आम का मीठा स्वाद आपको दीवाना बना देगा।
मैंगो सागो
मैंगो सागो एक पॉपुलर एशियाई डेजर्ट है, जो आम के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। इसमें आम का गूदा, साबूदाना (सागो), नारियल का दूध और थोड़ी-सी चीनी होती है। इसकी क्रीमी इसे खास बनाती है। इसके अलावा, यह लाइट और बेहद टेस्टी डेजर्ट है।
मैंगो स्टिकी राइस
थाईलैंड का यह क्लासिक डेजर्ट पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। इसमें मीठे चावल को नारियल के दूध में पकाया जाता है और फिर उसे ताजे आम के टुकड़ों के साथ परोसा जाता है। ऊपर से भुने हुए तिल या मूंगफली डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है। बता दें, यह डिश एक परफेक्ट स्वीट एंड सॉल्टी कॉम्बिनेशन है।
मैंगो मोची
मोची एक जापानी मिठाई है, जो चावल के आटे से बनती है। मैंगो मोची में मोची के अंदर आम के टुकड़ों और कभी-कभी आम की आइसक्रीम या क्रीम की फिलिंग होती है। यह बाहर से नरम और अंदर से रसीली होती है। इसकी अनोखी बनावट और आम का मीठा स्वाद इसे एक यादगार डेजर्ट बनाता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश: 10 जिलों में बाढ़ का अलर्ट, मंडी व चंबा में फटे बादल