रक्षाबंधन पर बनाएं ये खास डिश, भुलाए नहीं भूल पाएंगे यह खास दिन

रक्षाबंधन पर बनाएं ये खास डिशेज
रक्षाबंधन पर बनाएं ये खास डिशेज

देशभर में रक्षाबंधन की धूम मची है। यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं और तिलक कर लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। राखी का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। बचपन की यादों को भला कौन भूल सकता है। वो छोटी-छोटी बातों पर भाई-बहन का एक-दूसरे से रूठना, लडऩा और फिर कुछ समय बाद प्यार लुटाना। इन्हीं यादों में खाने की चीजें भी शामिल हैं। आपके भी बचपने के कई किस्से खाने की चीजों से जुड़ी होंगी। तो इस रक्षाबंधन पर आप वो डिशेज ट्राई कर सकते हैं और बिते हुए पलों को अपने भाई-बहन के साथ फिर से जी सकते हैं।

मैगी

मैगी
मैगी

आपने भी बचपन में अपने भाई-बहन के साथ मैगी खूब एंजॉय की होगी। तो इस रक्षाबंधन को यादगार बनाने के लिए यह डिश जरूर ट्राई करें और अपने भाई-बहन के साथ फिर से अपने बचपन को जी लें। कई बार लोग सेहत के कारण मैगी खाने से परहेज करते हैं, लेकिन इस भाई-बहन के पवित्र त्योहार पर सीमित मात्रा में मैगी का लुत्फ उठा सकते हैं। आप इसमें कुछ पनीर भी मिला सकते हैं। जिससे इस मैगी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। रेसिपी जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

आलू की कुरकुरी भुजिया

आलू की कुरकुरी भुजिया
आलू की कुरकुरी भुजिया

बचपन के कितने सारे किस्से हमारे खाने की चीजों से जुड़ी होती हैं। आपने भी आलू की भुजिया के लिए भी अपने भाई-बहनों से जरूर लड़ाई की होगी। कुरकुरी और नमकीन आलू का स्वाद हर कोई पसंद करता है। तो क्यों न इस रक्षाबंधन पर आप घर पर आलू की कुरकुरी भुजिया ट्राई करें और अपने भाई-बहन के साथ बचपन की खट्टी-मीठी यादों को ताजा करें। रेसिपी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कुकीज

रक्षाबंधन पर आप कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो बटर कुकीज ट्राई कर सकते हैं। इसे घर बहुत आसान है। आप इस डिश को अपने भाई-बहन को गिफ्ट के रूप में भी दे सकते हैं।रेसिपी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

चॉकलेट केक

हम बचपन के बारे में बात कर रहे है और ऐसे में भला चॉकलेट केक को कैसे भूल सकते हैं। आप अपने प्यारे भाई-बहन को चॉकलेट केक तोहफे के रूप में भी दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी, कॉफी पाउडर, बेकिंग पाउडर और ईनो डालकर छान लें। अब इसमें दूध और चॉकलेट मिलाकर बैटर तैयार कर लें। इसके बाद अब आप बाउल में हल्का सा घी लगाकर और मैदा छिडक़कर उसमें केक का बैटर तैयार कर डाल दें। इसके बाद कुकर में नमक डालकर उसमें केक का बर्तन रखकर बेक कर लें।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की महिलाओं के लिए सीएम का तोहफा : रक्षाबंंधन पर यात्रा फ्री