
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (87 वर्षीय) को सीने में तकलीफ के चलते एम्स में एडमिट करवाया गया है। पूर्व पीएम को दो बार बाइपास सर्जरी हो चुकी है। फिलहाल पूर्व पीएम की स्थिति स्थिर है। मनमोहन सिंह की दो बार बाइपास सर्जरी हो चुकी है। इसके अलावा मनमोहन सिंह की 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी जबकि साल 2009 में पूर्व पीएम की बाइपास सर्जरी एम्समें ही हुई थी।
मनमोहन सिंह की 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी जबकि साल 2009 में पूर्व पीएम की बाइपास सर्जरी एम्समें ही हुई थी।
मनमोहन 2004-2014 तक देश के दो बार रह चुके हैं। एम्स के कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. नीतीश नाइक के देखरेख में उन्हें भर्ती कराया गया है। मनमोहन 2004-2014 तक द्रेश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने दो बार देश की सत्ता की बागडोर संभाली।
मनमोहन 2004-2014 तक देश के दो बार रह चुके हैं।
उनके नेतृत्व में दो बार यूपीए-1 और यूपीए-1 सरकार का का गठन हुआ जिसका उन्होंने दस साल तक नेतृत्व किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की खबर के बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है।
इन्हें 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है।
मनमोहन सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान) के पंजाब प्रान्त में 26 सितम्बर,1932 को हुआ था। उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरुमुख सिंह था। देश के विभाजन के बाद सिंह का परिवार भारत चला आया। यहां पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई पूरी की। बाद में वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गये। जहां से उन्होंने पीएच. डी. की। तत्पश्चात् उन्होंने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी. फिल. भी किया।