मुंबई और कोलकाता में मैच आज, लगातार 5वीं जीत के इरादे से उतरेगा मुंबई इंडियंस

अबु धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन का 32वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच अबु धाबी में 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई के पास लगातार 5वीं जीत दर्ज करने का मौका होगा। वहीं, केकेआर पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिला बड़ी हार से उबर कर मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी।

पिछले 10 मैचों की बात करें, तो केकेआर मुंबई के खिलाफ हमेशा दबाव में ही रही है। 9 बार मुंबई ने केकेआर को हराया है। वहीं, इस सीजन के 5वें मैच में भी मुंबई ने केकेआर को 49 रन से हराया था।

मुंबई पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक सीजन में 7 मैच खेले हैं, 5 जीते और 2 हारे हैं। उसके कुल 10 पॉइंट हैं। वहीं, केकेआर ने सीजन में 7 में से 4 जीते हैं और उसके 8 पॉइंट हैं। पॉइंट्स टेबल में केकेआर चौथे स्थान पर है।

सूर्यकुमार यादव मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 233 रन बनाए हैं। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई थी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है। उन्होंने सीजन में अब तक 216 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल केकेआर के टॉप स्कोरर

केकेआर की तरफ से युवा ओपनर शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 254 रन बनाए हैं। टीम के लिए गिल अब तक फॉर्म में दिखे हैं। इनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने लगातार रन नहीं बनाए हैं। गिल के बाद सीजन में सबसे ज्यादा रन इयोन मॉर्गन (175) के नाम हैं।

पर्पल कैप की दावेदारी में मुंबई के 2 गेंदबाज

सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट दो गेंदबाज टॉप-5 में हैं। बुमराह और बोल्ट ने अब तक 11-11 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ टॉप पर हैं। केकेआर का कोई भी गेंदबाज टॉ-20 में भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हराया