पंजाब में कांग्रेस के दलित कार्ड पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के दलितों के साथ धोखा किया है।
कुछ समय के लिए ही चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस पंजाब चुनाव गैर दलित की अगुआई में लडऩे जा रही है। पंजाब के दलितों को कांग्रेस से दूर रहना चाहिए।