
- गेंहू की बिजाई एवं पकाई के लिए पर्याप्त पानी वर्तमान स्थिति अनुसार उपलब्ध नहीं हो सकेगा
- 27 दिसंबर से 28 जनवरी तक मिलेगा 650 क्यूसेक पानी
हनुमानगढ़। भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की सार्दुल एवं करणी सिंह ब्रांच की नहरों में फसल रबी 2021-22 के लिए डिप्लीशन पीरियड तक का शेयर निर्धारण किये जाने हेतु जिला कलेक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
रेगुलेशन कमेटी के सदस्य सचिव एवं भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड के अधिशाषी अभियंता सुरेश सुथार ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि फसल रबी हेतु दिनांक 27.12.21 तक लगातार 1200 क्यूसेक (6 बारी) 27.12.21 से 28.01.22 तक 650 क्यूसेक (1 बारी) एवं दिनांक 28.01.2022 से 20.05.2022 तक पेयजल हेतु पानी चलाये जाने का निर्णय लिया गया।
इस प्रकार फसल रबी हेतु 21.09.21 से 28.01.22 तक कुल 7 बारी उपलब्ध करवायी जानी सम्भावित है एवं तत्पश्चात शेष अवधि में केवल पेयजल हेतु पानी उपलब्ध करवाया जा सकेगा। अधिशाषी अभियंता श्री सुथार ने बताया कि बैठक में उपस्थित विधायकगणों एवं अन्य सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि चूंकि पानी की उपलब्धता गेंहू की फसल हेतु पर्याप्त नहीं है अत: कम पानी में पकने वाली फसल सरसों इत्यादि के लिए बिजाई एवं पकाई हेतु पानी उपलब्ध करवाया जाये।
अत: भाखड़ा सिंचाई प्रणाली के आम काश्तकारों से आग्रह है कि पानी की कम उपलब्धता के मध्यनजर कम पानी में पकने वाली फसले सरसों इत्यादि की बुवाई किये जाने का सुझाव दिया जाता है। गेंहू की बिजाई एवं पकाई हेतु पर्याप्त पानी वर्तमान स्थिति अनुसार उपलब्ध नहीं हो सकेगा। श्री सुथान ने बताया कि भाखड़ा डेम का दिनांक 20 सिंतबर को लेवल 1642.15 फीट है। जबकि गत वर्ष इसी दिन पोंड लेवल 1659.61 फीट था। डिप्लीशन अवधि हेतु भाखड़ा सिंचाई प्रणाली के लिए 1,54128 क्यूसेक डेज उपलब्ध होना सम्भावित है।
बैठक में ये रहे उपस्थित-
जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीलीबंगा विधायक धर्मेन्द्र मोची, संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीणी, भाखड़ा सिंचाई प्रबंध समिति के चेयरमैन विजय जांगू, कृषि विभाग के उपनिदेशक दानाराम गोदारा, सिंचाई विभाग के एसई रेगुलेशन भगवानाराम बिश्नोई, एसई भाखड़ा डीएस बेनीवाल, अधिशाषी अभियंता सुरेश सुथार, पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुकणा, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, जिला खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष व संगरिया प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण जैन, भाखड़ा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, खेती बचाओ संगठन के प्रवक्ता ओम प्रकाश जांगू, आरआरडब्ल्यू वितरिका से नूरनबी, भारतीय किसान संघ से विनोद धारणियां, एलएलडब्ल्यू वितरिका से उशनाक मो. जोइया, सुरेन्द्र जाखड़, कृष्ण कुमार, गुरतेज सिंह, हरिपुरा वितरिका अध्यक्ष जसवंत सिंह, रतनपुरा से श्री विनोद कड़वासरा समेत अन्य किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें-नरेगा कार्यों की जानकारी नहीं दे पाए अधिकारी, विधायक ने लगाई फटकार