ओमान में राम ग्रुप ने प्रवासी राजस्थानियों के साथ मनाया स्नेह मिलन समारोह

राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट
राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट

परदेश में म्हारो देश : ये देश है वीर जवानों… के गाने पर थिरके राजस्थानी बंधु

ओमान। ओमान में राम ग्रुप के नाम से मशहूर राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट की ओर से बीती 25 अगस्त को मस्कट के ओमान में राजस्थानियों का पहला स्नेह मिलन समारोह ‘परदेश में म्हारो देश’ की थीम के तहत आयोजित किया । जिसमें 300 एनआरआर ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. दिलीप के उद्घाटन भाषण से हुई। डॉ. आरआर शर्मा, डॉ. लोकेश एवं पीएस सोलंकी ने दीप प्रज्जवलित किया। दैनिक जलतेदीप व माणक ग्रुप इस कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर रहे।

राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट
राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट

गणेश वंदना पर निश्रा जैन, प्रिशा और युरवी ने नृत्य पेश किया। प्रसिद्ध लोक गीत म्हरो हेलो सुनो जी रामा पीर गरिमा द्वारा गाया गया और राजस्थानी गीत नीलिमा द्वारा गाया गया। मनोज जागिड़ ने ये देश है वीर जवानों का… गाकर लोगों में जोश भर दिया। पर्ल ने नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक राजस्थानी भोजन चूरमा और कड़ी का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।

राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट
राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट

व्यवस्थापक निर्मल और मनीष द्वारा उपलब्धि हासिल करने वालों को राजस्थान के मोती के रूप में सम्मानित किया गया। दिलीशा ने फैशन डिजाइनिंग में निफ्ट कॉलेज बेंगलुरु में प्रथम रैंक प्राप्त की। नवीनता अग्रवाल ,धवल, राहुल और नितेश ने प्रोग्राम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। वहीं लाम्बा जी ने विशेष राजस्थानी व्यंजनों का इंतजाम करवाया।

ध्रुव ने इंडियन स्कूल घुबरा में मोनोग पूरा करने के लिए प्रथम पुरस्कार जीता। डॉ नीलेश सोगानी को इस क्षेत्र के लिए आरओएसपीए के रूप में नियुक्त किया गया। चार्टर्ड इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट से एडवांस्ड डिप्लोमा (एसीआईआई) के लिए विकास लोहिया, सेंटर ऑफ फ्रांस द्वारा अनुमोदित फ्रेंच में ए1 परीक्षा पास करने के लिए सिद्धांत कोठारी और कई अन्य लोगों को उनकी उपलब्धियों से मदद मिली।

राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट
राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट

ग्रुप एडमिन और संस्थापक अमित अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान के लगभग 300 अतिथि ओमान में पहली बार एक छत के नीचे एकत्रित हुए और मंच पर अपना परिचय दिया।

Oman rajasthani

राम ग्रुप का लक्ष्य एक-दूसरे की मदद करने और सहायता करने के लिए हमारे समुदाय को मजबूत करना है। कार्यक्रम लिटिल इंडिया कैंप के गुरुद्वारा हॉल में आयोजित किया गया था।डॉ. आभा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट
राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ मस्कट

यह भी पढ़ें : अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना पड़ेगा : जनरल डॉ वीके सिंह