मोदी सरकार ने विकास और विरासत दोनों एक साथ साधा : सी आर चौधरी

सी आर चौधरी
सी आर चौधरी
  • अमृत काल में विकास को स्पीड, स्किल और पारदर्शिता से दी गति

अजमेर। आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक सुदृढ़ता, सैन्य सुदृढ़ता, किसान सुदृढ़ता, नारी सशक्तीकरण, आधारभूत संरचनाओं की मजबूती, शैक्षिक और तकनीकी उन्नति ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं रहा जिसमें भारत की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने काम नहीं किया हो। विकास और विरासत दोनों को एक साथ साधते हुए अपने कार्य काल में उन्हें धरातल पर साकार किया। अमृत काल में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। 2047 तक जब भारत आजादी के 100 साल मना रहा होगा पूरा विश्व भारत को सम्पूर्ण लोकतांत्रिक सम्प्रभुता वाला विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली राष्ट्रों में शामिल देखेगा। किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी ने बुधवार को अजमेर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की केंद्र सरकार ने पिछले 11 सालों में विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत की मजबूत आधार शिला रखी ही नहीं उसे विश्व के आर्थिक पायदान पर 11 से 3 नम्बर पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष में भारत पूर्ण रूप से विकसित होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास का नारा दिया था। आज हम उसी दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। सभी के एकजुट प्रयास और हौसले से ही आज भारत आॅपरेशन सिंदूर के माध्यम से विश्व को अपना लोहा मनवा चुका है और आगे का इरादा भी बता चुका है। अब भारत घर के अंदर और बाहर सभी सैन्य मोर्चों पर आत्मनिर्भर और सुरक्षित है। अब भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वालों को किसी भी आतंकी वारदात को भारत युद्ध की दृष्टि से लेगा यह बात विश्व को बता दी गई है। चौधरी ने कहा कि भाजपा के अग्रज नेताओं ने कहा कि जब तक अंतिम छोर का आम आदमी मजबूत नहीं होगा तब तक भारत विकसित और मजबूत नहीं होगा। मोदी सरकार ने आम आदमी की आधारभूत जरूरतों को अपने पहले कार्यकाल से ही समझा और उस दिशा में ठोस योजनाएं बनाई और उन्हें सभी साथ और सहयोग से धरातल पर लाए।

ये योजनाएं शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पानी, सड़क, स्वरोजगार, सैन्य, पर्यटन, सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, पर्यटन, यातायात और भी कई सभी को पूरा किया। किसानों के लिए जो 2013 में जो बजट था वह 2025 में पांच गुना बजट हो गया। किसानों को सम्मान निधि दी गई। जनधन खातों के माध्यम से लोगों को सीधी राहत मिली, उज्जवला योजना हो अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बहुत काम किए। महिला शक्ति के लिए लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण बिल भी पास हो गया। युवाओं के लिए अलग महकमा बना कर कोशल विकास किया गया। किसानों पर केंद्र सरकार ने जहां 6 हजार रुपये देने की घोषणा की। राजस्थान सरकार ने इसमें तीन हजार रुपये अतिरिक्त दिया उनका साधुवाद है। किसान को लागत का डेढ़ गुना मिले इस पर भी मोदी सरकार ने काम किया। सरकार के 11 साल बेमिसाल रहे है।

चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने कोई ऐसा सेक्टर नहीं है जिसमें काम नहीं किया हो। 19 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। भारत के उत्तर—पूर्व की ओर ध्यान दिया गया है। जम्मू कश्मीर का विकास किया गया है। इससे भी बड़ी बात है कि मोदी सरकार ने विकास और विरासत, दोनों को साथ में रखा। अयोध्या के राममंदिर, काशी के काशीनाथ मंदिर, मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर कोरिडोर बना कर विरासतों को संजोया आगे भी गई योजनाएं चल रही है।, नई शिक्षा नीति को लाकर आगे की शिक्षा नीति के जरिए देश को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया है। पानी, बिजली, यातायात, पर्यटन, सैन्य, अंतरिक्ष सभी दिशाओं में भारत विश्व की बड़ी शक्ति के रूप में उभर चुका है।

चौधरी ने कहा कि आपरेशन सिंदूर ने इस बात को साबित कर दिया है। भारत ने अपना आगे का विजन भी रखा है कि भारत में कोई भी आतंकी घटना आगे युद्ध के रूप में देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता है कि उसने जनता के लिए जो काम किए उसका रिपोर्ट कार्ड वह स्वयं जनता के पास जाकर जांच कराने को तैयार है। इस मौके पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।