ओडिशा में पीएम मोदी: अय्यर पर किया वार

modi in odisha
modi in odisha

ओडिशा में पीएम मोदी बोले: पाकिस्तान को तो परमाणु बम बेचने तक की नौबत आ गई, उससे क्या डराते हो

भुवनेश्वर। ओडिशा में पीएम मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को आड़े हाथ लेते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता पाकिस्तान का नाम लेकर डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो कहते हैं कि संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। अरे पाकिस्तान को तो परमाणु बम बेचने की नौबत आ गई। पाकिस्तान से डराना बंद करो।

नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कंधमाल में जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने अय्यर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक वो दिन था, जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया था। दूसरी तरफ कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है।

 इसी सोच के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता

ओडिशा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इसी कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने कितने आतंकी हमले झेले हैं। देश भूल नहीं सकता कि आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे।

26/11 के मुंबई हमले के बाद कोई कार्रवाई तक नहीं की

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 26/11 के मुंबई हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी कि आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई करें। और क्यों? क्योंकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगता था कि अगर हम कार्रवाई करेंगे तो हमारा वोटबैंक नाराज हो जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ: पीएम

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास भी और विरासत भी के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। ये भाजपा ही है, जिसकी सरकार में देश का 500 साल का इंतजार पूरा हुआ। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। यहां राज्य भाजपा भी ओड़िया भाषा और ओड़िया संस्कृति के प्रति समर्पित है।

यहां भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई बेटा या बेटी जो ओडिशा की मिट्टी से निकला हो, यहां की संस्कृति को समझता है, उसका भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है। मैं आपको 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा की सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं।

modi in odisha
ओडिशा में पीएम मोदी ने 8० वर्षीय पद्मश्री से सम्मानित कवियत्री पूर्णमासी जानी के मंच पर पैर छूकर आशीर्वाद लिया

पद्मश्री से सम्मानित कवियत्री पूर्णमासी के पैर छूए

मोदी ने ओडिशा की रहने वाली 8० वर्षीय पद्मश्री से सम्मानित कवियत्री पूर्णमासी जानी के मंच पर पैर छूकर आशिर्वाद लिया। पूर्णमासी को 20121 में उनकी रचनाओं के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें:मोदी चुनाव जीते तो ये योगी जी को भी निपटा देंगे : अरविंद केजरीवाल