मोदी के मन की बात : जानिये 108वेंं एपीसोट में क्या बोले पीएम

मोदी के मन की बात
मोदी के मन की बात

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 108वें एपिसोड पर देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज फिट इंडिया जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

इस साल के महत्वपूर्ण घटनाओं को पीएम मोदी ने किया याद

पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता से ओत-प्रोत है। दिवाली में हुए कारोबार ने यह साबित किया कि लोग वोकल फॉर लोकल पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने आगे चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को याद करते हुए कहा कि इस मिशन के जरिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने देश का नाम रौशन किया। वहीं, खेल जगत में हमारे देश के एथलीट और क्रिकेटर्स ने देशवासियों का दिल जीत लिया।

पीएम मोदी ने आगे कहा,आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढिय़ां, 108 घंटियां… 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।

आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत हैं देशवासी : पीएम मोदी

मोदी के मन की बात
मोदी के मन की बात

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और को बनाए रखना है।

ग्लोबल इनोवेशन इंडैक्स का पीएम मोदी ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, भारत का इनोवेशन हब बनना, इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडैक्स में 81वें रैंक पर थे आज हमारी रैंक 40 है। इस वर्ष भारत में फाइल होने वाले पेटेंट्स की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60 प्रतिशत घरेलू फंड के थे। इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हुई है।

फिट इंडिया पर पीएम मोदी का जोर

पीएम मोदी ने फिट इंडिया का जिक्र करते हुए कहा,”हर दिन 7 घंटे की पूरी नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी है और फिट रहने के लिए मदद करती है। इसके लिए बहुत अनुशासन और निरंतरता की जरुरत होगी। जब आपको इसका रिजल्ट मिलने लग जाएगा तो आप हर दिन खुद ही व्ययाम करना शुरू कर दोगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन, सबसे पहले किरोड़ी लाल मीणा ने ली मंत्री पद की शपथ