
राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आज से मानसून की गतिविधियां फिर से एक्टिव होने लगेगी। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्य प्रदेश से लगे जिले कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौडग़ढ़ में आज बारिश हो सकती है।
पिछले 10 दिनों से बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश के तापमान में इजाफा होने और गर्मी बढऩे से लोग परेशान थे, जिससे अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तो पारा 41 डिग्री सेल्सियस के भी पार हो गया था। चूरू में गर्मी ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में चूरू में सात साल पहले 41.8 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचा था, जो अगस्त में गर्मी पडऩे का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से मानसून की एक्टिविटी बढऩे से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। तापमान में गिरावट हो सकती है।