मानसून आ गया है, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा, बचने के करें ये उपाय

मानसूनी बीमारियों से कैसे बचें
मानसूनी बीमारियों से कैसे बचें

भारत में मानसून जून महीने से शुरू होकर सितंबर तक रहता है. यह वह समय होता है, जब बीमारी फैलाने वाली बैक्टीरिया और मच्छर अपने चरम पर होते हैं। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और टाइफाइड जैसी घातक बीमारियां बरसात के मौसम में आम बीमारियां हैं और इनमें से लगभग सभी में बुखार, कमजोरी, शरीर में दर्द जैसे कुछ सामान्य लक्षण देखने को मिलते हैं। इस सीजन में स्वास्थ्य समस्याओं से खुद को बचाने के लिए आपको अच्छी तरह से तैयार रहना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बरसात में होने वाली बीमारियां और उनसे बचने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

डेंगू

डेंगू
डेंगू

मानसून में डेंगू मच्छरों से फैलने वाली सबसे आम बीमारी है। यह एक संक्रामक बीमारी है। इसमें बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, स्किन पर चकत्ते और जोड़ों में दर्द आदि समस्याएं होती हैं। कई बार यह बीमारी गंभीर हो सकती है और मरीज की जान भी जा सकती है। डेंगू से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है, मच्छरों के काटने से बचना। कहीं भी बाहर जाएं, तो लंबी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अपने घर के आसपास पानी न जमने दें। क्योंकि जिस जगह पर पानी जमा होता है, वहां मच्छर ज्यादा फैलते हैं।

चिकनगुनिया

चिकनगुनिया
चिकनगुनिया

बारिश के मौसम में लोग आसानी से चिकनगुनिया के चपेट में भी आ जाते हैं। यह भी मानसून बीमारी है, जो डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की ही प्रजाति से फैलती है। इस बीमारी में भी बुखार, सिर दर्द, जोड़ों का दर्द और स्किन पर दाने होते हैं। इस बीमारी में भी डेंगू की तरह ही मच्छरों से बचना जरूरी है और अपने घर के आसपास पानी को जमने से रोकें। इसके अलावा अपने घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। जिससे मच्छर आपके घर में नहीं आएंगे।

मलेरिया

मलेरिया एक अन्य सामान्य मानसून में होने वाली बीमारी है, जो मच्छरों की विभिन्न प्रजातियों द्वारा फैलता है। मलेरिया में आप बुखार, ठंड, सिर दर्द और मांसपेशियों में दर्द होने से परेशान होते हैं। इससे बचने के लिए रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें और बाहर निकलते समय लंबी बाजू के कपड़े पहनें। इसके अलावा अपने घर के आसपास जमे पानी को निकाल दें।

जापानी बुखार

जापानी बुखार को जापानी इंसेफेलाइटिस के नाम से भी जाना जाता है। यह भी मानसून में होने वाली आम बीमारी है। इसमें मरीज को बुखार से लेकर मस्तिष्क में गंभीर समस्या भी हो सकती है। इससे रोगी की मृत्यु भी हो सकती है। इस बुखार से बचने के लिए बरसात के दिनों में पूरे शरीर को ढककर रखें। जबकि रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ेें : विद्यार्थियों को अपनी क्षमता की जांच का मौका देते हैं ओलंपियाड

Advertisement