भारत में पिछले 24 घंटे में 1.27 लाख से ज्यादा नए मामले, 2795 मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने मंगलवार को कम से कम 54 दिनों में अपने सबसे कम दैनिक कोविड मामले दर्ज किए है। देश ने पिछले 24 घंटों में 1.27 लाख संक्रमित मरीज सामने आये। जबकि सक्रिय मामले 43 दिनों के बाद 20 लाख से नीचे आ गए। पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना जितनी तेजी से फैला था इसके बाद अब कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ती दिखाई दे रही हैं।

कोरोना वायरस से भारत में भी पांच हफ्तों में सबसे कम मौतें हुईं है। 2,795 रोगियों ने वायरस के कारण दम तोड़ दिया। 43 दिनों के बाद भारत का सक्रिय केसलोएड 20 लाख से कम हो गया है। देश में 18,95,520 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक ही दिन में 2,55,287 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। लगातार 19 दिनों तक रोजाना ठीक होने वालों की संख्या नए कोविड मामलों से अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ठीक होने की दर आज 92.09 प्रतिशत पर बढ़ रही है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 8.64 प्रतिशत आंकी गई है और दैनिक सकारात्मकता दर 6.62 प्रतिशत हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, अब तक कुल 34,67,92,257 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

जिनमें से कल 19,25,374 नमूनों की जांच की गई। सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में तमिलनाडु में 27,936 मामले हैं, इसके बाद कर्नाटक में 16,604 मामले, महाराष्ट्र में 15,077 मामले, केरल में 12,300 मामले और पश्चिम बंगाल में 10,137 मामले हैं।

यह भी पढ़ें-देश में पिछले 24 घंटे में 1.65 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए, 3460 मरीजों की मौत

Advertisement