यूरोप के कई देशों में लॉकडाउन के विरोध में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने किया प्रदर्शन

लंदन में शनिवार को लॉकडाउन के विरोध में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, स्विटजरलैंड, रोमानिया, सर्बिया, पोलैंड, फ्रांस और ब्रिटेन में भी लॉकडाउन और स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन होने लगे हैं। सेंट्रल लंदन में हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हाथापाई भी हुई। पुलिस ने कहा कि 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। हमारे बच्चों की जिंदगी बर्बाद करना बंद करो और नकली महामारी जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर लोग लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। लॉकडाउन के तहत 29 मार्च तक बाहर निकलने सहित विभिन्न तरह के प्रतिबंध लागू हैं।

सरकार ने 21 जून से सभी प्रतिबंध हटाने को कहा है। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से लॉकडाउन के कारण हमारे सामने रोजगार सहित विभिन्न तरह के संकट पैदा हो गए हैं। हमें लॉकडाउन से आजादी चाहिए। हालांकि तेज वैक्सिनेशन और लॉकडाउन की वजह से ब्रिटेन में पिछले दो महीने में कोरोना के नए केस 12 गुना से ज्यादा घट गए हैं। मौतें भी तेजी से घटी हैं।

यह भी पढ़ें-कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जर्मनी में फिर लॉकडाउन अप्रैल तक बढ़ाने की तैयारी