
पत्नी ने भरा 2 लाख का जमानत बॉन्ड
तय कर दी गई हैं। संजय सिंह की पत्नी ने 2 लाख रुपए का जमानत बॉन्ड भरा है। कोर्ट का आदेश तैयार हो गया है, इसे तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। उसके बाद रिहाई होगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो घंटे का समय लग सकता है।
अस्पताल से डिस्चार्ज, तिहाड़ जेल शिफ्ट किए गए
संजय सिंह को आईएलबीएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे सीधे तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। यहां से वो बाहर आएंगे। संजय को तिहाड़ में जेल नंबर-5 के उनके बैरक में शिफ्ट किया गया है। अभी जेल प्रशासन को बेल ऑर्डर नहीं मिला है। संजय आज शाम तक रिहा हो सकते हैं। संजय के खिलाफ तीन राज्यों में दर्ज केस का स्टेटस भी तिहाड़ प्रशासन ने चेक किया। किसी में भी उनकी गिरफ्तारी का ऑर्डर नहीं है।
पासपोर्ट जमा करना होगा
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से बेल ऑर्डर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचा। वहां सुनवाई के बाद जमानत की शर्तें तय की गईं। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। वे बिना जानकारी के दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। संजय सिंह की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी। जांच में सहयोग करना होगा। केस को लेकर कोई टिप्पणी या बयान नहीं दे सकते हैं।
जेल प्रशासन को बेल ऑर्डर का इंतजार
तिहाड़ जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जब बेल ऑर्डर तिहाड़ जेल पहुंचेगा, तभी रिलीज ऑर्डर की प्रोसेस शुरू की जाएगी। संजय पर पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश में केस दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने इन केस की स्टेटस रिपोर्ट भी ली है और यह पता किया कि इन तीन राज्यों में दर्ज हुए केस में संजय सिंह की गिरफ्तारी के आदेश तो नहीं हैं। अगर गिरफ्तार किया गया है तो उसमें कोर्ट से जमानत मिली है या नहीं। हालांकि, क्लीयर हो गया है कि तीनों राज्यों में उनकी गिरफ्तारी का आदेश नहीं है। बेल ऑर्डर पहुंचने के बाद रिलीज ऑर्डर तैयार किया जाएगा।