एमपी के नए सीएम मोहन यादव की पत्नी की बोलीं, संघर्ष का फल मिला

मोहन यादव
मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद आखिरकार आठ दिन बाद मुख्यमंत्री मिल गया। पार्टी ने सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई। मोहन यादव लगातर तीन बार से विधायकी का चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बीच यादव के परिवारजनों और प्रशंसकों में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में उनकी पत्नी का भी बयान सामने आया है। मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी ने कहा, भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है। बहुत खुशी की बात है। उन्होंने संघर्ष भी बहुत किया है… निश्चित रूप से आज उसी संघर्ष का परिणाम मिला है।

मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी

मोहन याद
मोहन याद

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है। आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।

मोहन 1984 से बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं : बहन

मोहन 1984 से बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं : बहन
मोहन 1984 से बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं : बहन

मोहन यादव की बहन ने अपने भाई को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर कहा, भगवान महाकाल का आशीर्वाद है, पार्टी का आशीर्वाद है। वह 1984 से बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं। मेरे भाई जब भी जब भी उज्जैन आते थे, तो वह हमेशा महाकाल की पूजा करने जाते थे।

सरकार बनाने का दावा पेश किया

उन्होंने कहा, मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा को धन्यवाद देता हूं। यह केवल भाजपा पार्टी ही है जो मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाऊंगा। इसी बीच मोहन यादव ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?

वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, विधायक दल की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल के नए नेता के रूप में मोहन यादव का नाम प्रस्तावित किया। नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके अलावा मोहन यादव के मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय है और इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं।

यह भी पढ़ें : कौन हैं आकाश आनंद, जो लेंगे मायावती की जगह