सलमान खान को मुंबई पुलिस ने दिया हथियार का लाइसेंस

Salman Khan
Salman Khan

मुंबई । बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान को आखिरकार मुंबई पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस जारी कर दिया है। कुछ दिनों पहले सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात करके हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। उसके बाद अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान को हथियार का लाइसेंस जारी किया है।

फिल्म अभिनेता सलमान खान

फिल्म अभिनेता सलमान और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी वाला एक पत्र मिलने के बाद ‘संघर्ष’ संगठन ने कुछ दिन पहले पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर को पत्र लिखकर अभिनेता सलमान खान को शस्त्र लाइसेंस नहीं देने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें – रैपर बादशाह ने खरीदी बादशाही कार

इसमें कहा गया था कि सलमान का हिट एंड रन मामले से लेकर एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार की घटना तक पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है। इसके बाद भी मुंबई पुलिस ने सलमान के अनुरोध पर हथियार का लाइसेंस दिया है।
वहीं अभिनेता अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। वह अपनी सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने देना चाहते, इसलिए मजबूत सिक्योरिटी सुनिश्चित कर रहे हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसके लिए उन्होंने अपनी कार को अपग्रेड किया है। वह अब लैंड क्रूजर से चलेंगे, जो बुलेटप्रूफ है। खबरों के अनुसार एक्टर ने अपनी कार में आरमर लगवाया है और बुलेट प्रूफ ग्लास भी कार में लगवाए हैं। हालांकि, ये लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है।