पुडुचेरी में नड्डा बोले-भारत अब 14 देशों को वैक्सीन मुहैया करा रहा है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पुडुचेरी के दौरे पर हैं। पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत अब 14 देशों को वैक्सीन मुहैया करा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है कि दुनिया में जिसे भी स्वदेशी वैक्सीन चाहिए हम उन्हें वैक्सीन मुहैया कराएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं और उन्हें ये विश्वास दिलाता हूं कि आपके समर्थन के साथ हम पुडुचेरी में बदलाव की शुरुआत करेंगे। पुडुचेरी में कमल खिलेगा।

जब वी.नारायणसामी भारत सरकार में मंत्री थे तो उन्होंने झारखंड का 5,000 करोड़ का कर्ज माफ किया लेकिन उन्होंने पुडुचेरी का कर्ज माफ नहीं किया। वो इस समय पुडुचेरी के मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने पुडुचेरी के साथ इस तरह का इंसाफ किया है।

यह भी पढ़ें-ममता का बड़ा झटका, टीएमसी के 5 नेताओं ने भाजपा ज्वॉइन की