भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ की शिष्टाचार भेंट, राजनाथ सिंह और विजय राहटकर से मुलाकात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़

नई दिल्ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राठौड़ ने इस अवसर पर सिंह के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके साथ ही राठौड़ ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय ताई राहटकर से भी नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। राठौड़ ने पार्टी संगठन और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। राठौड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती एवं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य भाजपा पूरी सक्रियता से प्रयास कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़

यह भी पढ़े ; जेल से रिहाई का रास्ता साफ… नरेश मीणा को मिली जमानत