इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का द्वितीय लाभार्थी संवाद प्रदेशवासियों के सुख-दुख में भागीदार बनकर कार्य कर रही राज्य सरकार ः मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

36 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 155 करोड़ रुपए की राशि का हस्तांतरण – 15 अगस्त से मिलेंगे निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट्स – मुख्यमंत्री ने व्यक्त की मणिपुर के हालातों पर चिंता – बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए केन्द्र से किया आग्रह

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आमजन के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकारों की जिम्मेदारी और जनता का अधिकार है। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के सुख-दुख में भागीदार बनकर विगत साढ़े चार वर्ष में जो कार्य किए वो अभूतपूर्व हैं तथा इनकी घर-घर में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें 500 रुपये में गैस सिलेण्डर के साथ ही महंगाई से राहत देने वाली 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बटन दबाकर एक साथ 36.76 लाख लाभार्थियों के खातों में 155.92 करोड़ रूपए के लाभ का हस्तातंरण किया। इसमें अप्रेल माह के डीबीटी के लाभ से शेष रहे 1.72 लाख उपभोक्ताओं को 7.32 करोड़ रूपए के साथ ही मई माह के 16 लाख 71 हजार उपभोक्ताओं को 70 करोड़ 86 लाख रूपए एवं जून माह के 18 लाख 33 हजार उपभोक्ताओं को 77 करोड़ 73 लाख रूपए हस्तांतरित किए गए। इस प्रकार कुल 36 लाख 76 हजार उपभोक्ताओं को 155 करोड़ 92 लाख रूपए ट्रांसफर किए।

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

मणिपुर में हालात चिंताजनक मुख्यमंत्री ने मणिपुर के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर की तुलना राजस्थान और छत्तीसगढ़ से किया जाना अनुचित है। भ्रामक तथ्यों पर आधारित खबरों से प्रदेश के लोगों का मनोबल गिरता है। राज्य में एफआईआर की अनिवार्यता से आकड़ों में जरूर बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लोगों को न्याय सुनिश्चित हो रहा है।

लाभार्थी बोले, सस्ते सिलेंडर से मिली महंगाई से राहत
– मई एवं जून की सब्सिडी का पैसा खाते में आ गया है। एकल नारी के तौर पर मिल रही मेरी पेंशन भी बढ़कर अब 1000 रुपये हो गई है। सरकार की मदद से बच्चों को पढ़ाने में सुविधा हो गई है।
– पप्पन शर्मा, बूंदी
– 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलने से बहुत खुशी हुई। राज्य सरकार की योजनाओं से सभी महिलाएं खुश हैं। रोड़वेज में किराया आधा करने से भी बहुत फायदा हुआ है।

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का द्वितीय लाभार्थी संवाद प्रदेशवासियों के सुख-दुख में भागीदार बनकर कार्य कर रही राज्य सरकार ः मुख्यमंत्री– सुनीता, चित्तौड़गढ़
– पालनहार योजना में मिल रही सहायता राशि बढ़कर 1500 रुपये हो गई। 125 दिन के रोजगार के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे बहुत खुश हूं। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाऊंगी।
– पवन कुमारी, धौलपुर
– गैस सिलेण्डर सस्ता होने से हमारी चिन्ता दूर हो गई। खाते में पैसे आ गए हैं। राज्य सरकार की योजनाएं बहुत अच्छी हैं।

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

– मंजू देवी, जैसलमेर
– महंगाई राहत कैम्प में मुझे 7 योजनाओं का लाभ मिला। 500 रुपये में गैस सिलेण्डर सहित अन्य योजनाओं के लाभ से सम्बल मिला है।
– चांद कंवर, दूदू
– परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पहले गैस सिलेण्डर खत्म होने से पूर्व ही चिन्ता सताने लग जाती थी। लेकिन अब 1150 की बजाय 500 रुपये में ही सिलेण्डर मिलने से राहत मिली है।

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

– सीमा भाम्बी, जयपुर
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार ने जो कहा वो कर के दिखाया। कोरोना काल में राज्य सरकार ने बेहतर प्रबंधन करते हुए ‘कोई भूखा नहीं सोये’ के संकल्प को साकार किया। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महंगाई राहत कैम्पों में दिये जा रहे 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से आमजन को महंगाई से राहत मिली है।
इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष दीपचन्द खैरिया, डांग क्षेत्रीय विकास मण्डल के अध्यक्ष लाखन सिंह मीणा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना, विधायक संदीप यादव, वाजिब अली, अमीन कागजी, आलोक बेनीवाल, गंगा देवी, मनोज मेघवाल, जयपुर हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।