हिमाचल में तबाही: बारिश-भूस्खलन से जनजीवन ठप, मंडी-शिमला सबसे ज्यादा प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मंडी और शिमला जिलों में भूस्खलन, बाढ़ और सड़कें बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तीन नेशनल हाईवे और 652 सड़कें ठप हैं। कई घर मलबे में दब गए, 417 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल
Image Source: LiveHindusthan
  • हिमाचल में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से तबाही
  • मंडी और शिमला में सबसे ज्यादा नुकसान, कई सड़कें बंद
  • राज्यभर में 417 मौतें और 4,500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Himachal Pardesh: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने आखिरी दौर में भी तबाही मचाई है। सोमवार रात की बारिश ने मंडी और शिमला को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। धर्मपुर में नाले उफान पर आने से बसें और वाहन बह गए, वहीं ब्रगटा गांव में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई।

शिमला में रिकॉर्ड 141 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कार्ट रोड सहित कई सड़कें बंद हो गईं। पूरे प्रदेश में 652 सड़कें और 924 ट्रांसफार्मर ठप हैं। अब तक 417 लोगों की मौत, 45 लापता और 4,582 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।