राजनाथ सिंह ने महिला नौसेना अधिकारियों के ऐतिहासिक समुद्री अभियान को हरी झंडी दिखाई

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

मुंबई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एक ऐतिहासिक महिला समुद्री यात्रा अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहला मौका है जब तीनों सेनाओं की महिला अधिकारी एक साथ इतने बड़े अभियान पर निकली हैं।

इस अभियान में 10 महिला नौसेना अधिकारी शामिल हैं, जो स्वदेश निर्मित जहाज आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार होकर अगले 9 महीनों में 26,000 समुद्री मील की यात्रा करेंगी। इस यात्रा का उद्देश्य नारी शक्ति और विकसित भारत के दृष्टिकोण को दुनिया के सामने लाना है।

यात्रा की मुख्य चुनौतियां

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

यह यात्रा कई कठिन चुनौतियों से भरी है। महिला अधिकारी दो बार भूमध्य रेखा को पार करेंगी, और दुनिया के तीन सबसे बड़े अंतरीपों (केप ल्यूविन, केप हॉर्न और केप ऑफ गुड होप) का चक्कर लगाएंगी। उन्हें दुनिया के कुछ सबसे मुश्किल समुद्रों, जैसे दक्षिणी महासागर और ड्रेक पैसेज को भी पार करना होगा।

यह यात्रा मई 2026 में मुंबई लौटने से पहले चार बंदरगाहों पर रुकेगी। यह अभियान भारत की नौसेना शक्ति और महिलाओं की क्षमता का एक शानदार प्रदर्शन है।

यह भी पढ़े :‘ध्येय’ कार्यक्रम: ग्रामीण विकास के लिए 100 NGO एक मंच पर, बजाज फाउंडेशन की पहल