हरियाणा और गोवा को मिले नए राज्यपाल, लद्दाख में भी उपराज्यपाल की नियुक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियों से जुड़े अहम प्रशासनिक बदलाव किए हैं।

इन बदलावों के तहत:

प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं, कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इन नई नियुक्तियों के साथ ही ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

यह बदलाव केंद्र सरकार की प्रशासनिक रणनीति और राज्यों में सुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी Z फोल्ड7 और Z फ्लिप7 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू किए, अब तक की सबसे एडवांस्ड Z सीरीज