राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, ‘कठिन समय’ में समर्थन का वादा

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में सोरेन के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

राहुल गांधी ने इस मौके पर हेमंत सोरेन के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें – इस कठिन समय में पूरे स्नेह के साथ आपके साथ हूं।” अपने संदेश में राहुल गांधी ने ‘गुरु जी की विचारधारा’ को मिलकर मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की बात भी कही। यह माना जा रहा है कि उनके इस संदेश में राजनीतिक एकजुटता और सोरेन के प्रति कांग्रेस के समर्थन को रेखांकित किया गया है।

यह भी पढ़े: आईआईटी रुड़की ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध से लड़ने के लिए खोजी नई दवा