नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में सोरेन के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें – इस कठिन समय में पूरे स्नेह के साथ आपके साथ हूं।
गुरु जी की विचारधारा हम मिलकर मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 10, 2025
राहुल गांधी ने इस मौके पर हेमंत सोरेन के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें – इस कठिन समय में पूरे स्नेह के साथ आपके साथ हूं।” अपने संदेश में राहुल गांधी ने ‘गुरु जी की विचारधारा’ को मिलकर मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की बात भी कही। यह माना जा रहा है कि उनके इस संदेश में राजनीतिक एकजुटता और सोरेन के प्रति कांग्रेस के समर्थन को रेखांकित किया गया है।
यह भी पढ़े: आईआईटी रुड़की ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध से लड़ने के लिए खोजी नई दवा