शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी: एक्सिओम-4 मिशन के बाद स्पेसक्राफ्ट कैलिफोर्निया तट पर लैंड हुआ

शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला

नई दिल्ली— भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष अभियान ‘एक्सिओम मिशन-4’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मिशन के समापन के बाद वे मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए, जहां उनका स्पेसक्राफ्ट ‘ड्रैगन’ अमेरिका के कैलिफोर्निया तट पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ।

18 दिनों तक अंतरिक्ष में किया ऐतिहासिक कार्य

शुभांशु शुक्ला ने करीब 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताए। इस दौरान उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोग और प्रौद्योगिकी परीक्षण किए, जो भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों और पृथ्वी पर तकनीकी विकास में उपयोगी सिद्ध होंगे।

23 घंटे का रिटर्न जर्नी

शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला

अंतरिक्ष से लौटने में स्पेसक्राफ्ट को लगभग 23 घंटे का समय लगा। लैंडिंग से पहले, मिशन टीम ने सभी सुरक्षा और तकनीकी मानकों की पुष्टि की। वापसी के समय ड्रैगन कैप्सूल में शुभांशु के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी सवार थे, जो इस मिशन का हिस्सा रहे।

भारत के लिए गर्व का क्षण

शुभांशु शुक्ला की इस सफलता को भारत के लिए एक बड़ा गर्व का क्षण माना जा रहा है। भारतीय वायुसेना और ISRO सहित कई संस्थानों ने उनकी वापसी पर उन्हें बधाई दी है। उनकी यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को और मजबूत करती है।

यह भी पढ़े :जस्टिस केआर श्रीराम होंगे राजस्थान हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश