- कांग्रेस पर हमला: पीएम मोदी ने कांग्रेस की नीतियों को देश की प्रगति में बाधक बताया।
- आत्मनिर्भर भारत: दूसरे देशों पर निर्भरता को भारत का बड़ा दुश्मन करार दिया।
- शिपिंग इंडस्ट्री: भारत को शिपिंग निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने का जोर दिया।
Prime Minister Narendra Modi: अहमदाबाद/भावनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत को शिपिंग क्षेत्र में जो सफलता मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली और इसकी जिम्मेदार पूर्व की सरकारें रहीं, खासकर कांग्रेस। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर बना दिया, जिससे देश का बड़ा नुकसान हुआ।
हम 2047 तक दुनिया के समुद्री व्यापार में अपनी हिस्सेदारी को लगभग तीन गुना बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए Port-led Development पर हमारा पूरा फोकस है। pic.twitter.com/towVE63vRY
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2025
पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का विजन सामने रखते हुए कहा कि दूसरे देशों पर निर्भरता ही भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें इसे हराना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने लंबे समय तक लाइसेंस-कोटा राज में देश को उलझाए रखा और दुनिया के बाजार से अलग-थलग रखा, जिससे देश के नौजवानों का बहुत नुकसान हुआ। पीएम मोदी ने भावनगर के लोगों से जुड़ते हुए कहा कि शिप बिल्डिंग में भारत फिर से अग्रणी बनेगा, जिसका फायदा पूरे देश और भावनगर को होगा।