नई दिल्ली। समूचा देश इनदिनों ठंड की चपेट में है। गुरुवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। गुरुवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया जो अब तक सबसे कम है। कई जगहों पर सीजन का पहला कोहरा भी देखा गया। वहीं अगर बुधवार रात की बात करें तो वह भी सीजन की सबसे ठंडी रात रही। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तड़के दिल्ली में इस मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली पहुंच रही हवाओं की दिशा तो पश्चिमी हिमालय की तरफ से ही रही, लेकिन दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। बर्फीली हवाओं की वजह से देश के ज्यादातर हिस्सों में लगातार दो दिन से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड रोज नए रिकॉर्ड बना रही है।
Latest News
शिक्षा मंत्री दिलावर ने प्रधानाचार्यों से किया संवाद, शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता पर...
अलवर। शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को अलवर में शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों के साथ एक संवाद
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने की जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा
जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को जोधपुर में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
नवजोत सिंह सिद्धू लेकर आ रहे हैं ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का नया सीजन, 4...
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है और इस बार इसे नवजोत सिंह सिद्धू होस्ट...
योगी, नाथ और सिद्ध समाज ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार
जयपुर। योगी, नाथ और सिद्ध समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
रैबारी-देवासी समाज ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार
जयपुर। रैबारी और देवासी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात
जीएसटी रिफॉर्म: Maruti Suzuki की प्रीमियम हैचबैक कार साठ हजार तक होगी सस्ती
सरकार के हालिया जीएसटी स्लैब बदलाव से Maruti Suzuki Baleno जैसी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार पर सीधा असर पड़ा है। इस बदलाव से बलेनो...
सांसद मन्नालाल रावत का बीएपी और कांग्रेस पर हमला: ‘आदिवासी विरोधी’ होने का आरोप
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मन्नालाल रावत ने भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और सांसद राजकुमार रोत पर तीखा हमला बोला है।
मुख्यमंत्री की मंशा पर अतिवृष्टि प्रभावित किसानों के लिए तेजी से राहत कार्य शुरू
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार, हाल ही में हुई भारी बारिश से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के लिए