नई Skoda Superb भारत में मारने जा रही एंट्री

Skoda Superb
Skoda Superb

नई दिल्ली। भारत में जल्द ही नई Skoda Superb एंट्री मारने वाली है। इसे अगले महीने होने जा रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही new Kodiaq और Octavia RS को भी पेश किया जाएगा। चौथी जनरेशन की सुपर्ब को साल 2023 में आखिरी बार ग्लोबल पर पेश किया गया था। आइए जानते है कि नई Skoda Superb में क्या कुछ नया देखने के लिए मिलेगा।

क्या मिलेगा नया

नई सुपर्ब पुरानी मॉडल की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश दिखती है। इसके डैशबोर्ड पर स्मार्ट डायल कंट्रोल देखने के लिए मिलेंगे, ठीक वैसे ही जैसा दूसरी पीढ़ी की कोडियाक में देखने के लिए मिला था। इसके डैशबोर्ड पर कुछ फिजिकल बटन भी देखने के लिए मिलेगा, जबकि ज्यादातर फंक्शन नई 13-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी देखने के लिए मिलेगा, जो आपको नई कोडियाक जैसा ही है।

कैसा है इसका इंजन

नई Skoda Superb में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन देखने के लिए मिल सकता है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मिलने की उम्मीद है, जो 204 hp या 265 hp की पावर जनरेट करेगा। इसके साथ ही इसमें 1.5-लीटर मीड-हाइब्रिड इंजन भी देखने के लिए मिल सकता है। इसके इंजन को सात-स्पीड DCT से जु़ड़ा हुआ हो सकता है और VW दोनों के D-सेगमेंट मॉडल के लिए आम इंजन है।

पूरी तरह से आयातित के रूप में बेचा जाएगा

चौथी पीढ़ी की Skoda Superb को पूरी तरह से निर्मित यूनिट के रूप में आयात किया जाएगा। इसके पीछे का कारण पिछली जनरेशन की सुपर्ब, जिसे स्थानीय रूप से असेंबल किया गया था। उसे 400 यूनिट की मासिक बिक्री को पार करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। वहीं, इसकी तरफ ग्राहकों आकर्षित करने के लिए कंपनी को मुश्किल हो रही है। वहीं, कंपनी दिसंबर 2024 में इसपर 18 लाख रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। हालांकि, चौथी पीढ़ी की सुपर्ब को पूरी तरह से निर्मित यूनिट के रूप में आयात किया जाएगा। इसमें भारतीय परिस्थितियों को देखते हुए कुछ बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं, जैसे ADAS फीचर। कंपनी डीजल वाली गाड़ियां पसंद करने वाले लोगों के लिए इसे CBU रूट के माध्यम से सुपर्ब डीजल को वापस ला सकता है।