समाचार पत्र सम्पादक मिस्टर राठी का हुआ सम्मान

स्थानीय डागा चैक स्थित महेश भवन में आज माहेश्वरी समाज के एकमात्र ऑनलाइन प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र महेश वाणी का विमोचन किया गया। प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन उपाध्यक्ष श्रीमती रेणु झंवर ने बताया कि इस समाचार पत्र कार्यक्रम विमोचन के मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पूर्व क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी के अलावा श्रीमती लता मूंधड़ा, मोनिका पच्चिसिया व संरक्षिका स्थानीय समिति श्रीमती सरला लोहिया अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जिला महिला संगठन कोषाध्यक्ष जया सीमा चाण्डक के अनुसार इस अवसर पर विश्वस्तरीय माहेश्वरी समाचार पत्र महेश वाणी का विमोचन किया गया, वहीं इस समाचार-पत्र के प्रमुख सम्पादक पवन राठी का जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सम्मान किया गया। सम्मानस्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में मोमेन्टो भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।

जिला महिला संगठन सचिव प्रिया राठी ने अपने उद्बोधन में प्रमुख सम्पादक को व्यक्तिगत रूप से बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए उनके जीवन हेतु दीर्घायु की कामना की और समाचार पत्र के निरन्तर निर्बाद गति से चलने के लिए भगवान महेश से प्रार्थना की। इस अवसर पर अनेक माहेश्वरी संस्थाओं के पदेन सदस्यों ने सम्पर्क करके पवन राठी को जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा उनके प्रकाशित ऑनलाइन समाचार पत्र महेश वाणी पर बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटा, 100 से 150 लोगों के मारे जाने की आशंका

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती किरण झंवर, कंचन राठी, विभा बिहाणी, सरोज राठी, चन्द्रकला कोठारी, दुर्गा झंवर, अंजु लोहिया, रेखा लोहिया, राजेश झंवर, घनश्याम कल्याणी, इन्द्र कुमार चाण्डक, नारायण बिहाणी, मगनलाल चाण्डक, नारायण दम्माणी, शिव कुमार चाण्डक, गोपालकृष्ण मोहता, श्यामसुन्दर चाण्डक, मनमोहन लोहिया, माला लखोटिया आदि प्रमुख थे।