अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार
अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार

बैंकों-आर्थिक संकट पर रिसर्च के लिए तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान

नई दिल्ली। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2022 के स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को देने का फैसला लिया गया है। समिति ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा है कि तीनों पुरस्कार विजेताओं ने विशेष रूप से वित्तीय संकट के दौरान अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समझ में काफी सुधार किया है। उनके शोध में एक महत्वपूर्ण खोज यह है कि बैंकों के पतन से बचना क्यों महत्वपूर्ण है?

बैंकों को कैसे संवेदनशील बनाया जाए, इस पर किया शोध

पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा गया है कि आधुनिक बैंकिंग अनुसंधान स्पष्ट करते हैं कि हमारे पास बैंक क्यों हैं? उन्हें संकटों में कैसे कम संवेदनशील बनाया जाए और कैसे बैंक का पतन वित्तीय संकटों को बढ़ा देता है? इस शोध की नींव 1980 के दशक की शुरुआत में बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग ने रखी थी। वित्तीय बाजारों को विनियमित करने और वित्तीय संकटों से निपटने में उनके विश्लेषण का बहुत व्यावहारिक महत्व रहा है।

यह भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला : एपीओ चल रहे 111 चिकित्सक देंगे सेवाएं