ऐसे ही नहीं सुपरफूड कहलाता है किन्नू, बदलते मौसम में इसे खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

किन्नू
किन्नू

वैसे तो सेहत का ख्याल रखना हर मौसम में जरूरी होता है, लेकिन बदलते मौसम में तो इसे लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इन दिनों बॉडी की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए डाइट में कुछ खास फल-सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा ही एक फल है, किन्नू। कई लोग संतरे और किन्नू में कन्फ्यूज हो जाते हैं और इसे एक मानते हैं, लेकिन बता दें कि ये दोनों अलग-अलग होते हैं। किन्नू संतरे से सस्ता भी होता है और सेहत को भी लाजवाब फायदे पहुंचाता है। आइए जान लीजिए इसके बारे में।

किन्नू
किन्नू

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है : अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो किन्नू खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आपके बैड कोलेस्ट्रॉल से लडऩे में काफी कारगर है। यही नहीं, रोजाना इसका सेवन करने से आप दिल की बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

हड्डियां मजबूत करता है : डाइट में किन्नू को शामिल करने से आप अपनी बोन हेल्थ को भी दुरुस्त कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को स्ट्रांग बनाने का काम करता है।

हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है : शरीर में खून की कमी होने पर भी किन्नू खाना काफी फायदेमंद रहता है। ये आयरन का अच्छा सोर्स है, ऐसे में आप इसका जूस भी पी सकते हैं या फ्रूट चाट में भी एड करके खा सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करता है : विटीमिन सी से भरपूर किन्नू आपकी लो चल रही इम्यूनिटी को भी तेजी से बूस्ट कर सकता है। वायरल फीवर, खांसी-जुकाम आदि में भी इसका सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है।

डाइजेशन बेहतर करता है : किन्नू खाने से आपका डायजेशन सिस्टम भी बढिय़ा रहता है। पेट में बनने वाली गैस, अफारा और खट्टी डकार से भी ये आपको राहत दिलाने का काम करता है। मौसम बदलने पर कई लोग बदहजमी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी ये एक बढिय़ा फल है।

यह भी पढ़ें : जयपुर से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू