अब घर पर बनाएं चॉकलेट मिल्क शेक, बच्चों को खूब आएगा पसंद

चॉकलेट मिल्क शेक
चॉकलेट मिल्क शेक

चॉकलेट का स्वाद तो सभी को भाता है। बच्चे हो या बड़े चॉकलेट से बनी चीजें उन्हें खूब पसंद आती हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों को खुश करना चाहते हैं, तो उनके लिए घर पर चॉकलेट मिल्कशेक बना सकते हैं। चॉकलेट मिल्क शेक दूध, चॉकलेट सिरप, आइसक्रीम और चॉको चिप्स को मिलाकर बनाया जाता है। इसे आप बड़ी आसानी से 10-15 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री :

चॉकलेट मिल्क शेक
चॉकलेट मिल्क शेक

दूध – 1 कप
चॉकलेट सिरप – 2 बड़े चम्मच
आइसक्रीम (वैनिला या चॉकलेट) – 2 स्कूप
बर्फ के टुकड़े – 4-5
चॉकलेट चिप्स
कोको पाउडर
व्हीप्ड क्रीम

विधि :

एक ब्लेंडर में दूध, चॉकलेट सिरप, आइसक्रीम और बर्फ के टुकड़े डालें।
ब्लेंडर को इन चीजों को तब तक ब्लेंड करें, जब तक उसमें झागदार न आ जाए और वह गाढ़ा होने लगे।
अब मिल्कशेक को एक गिलास में डालें।
अब मिल्कशेक का स्वाद और बेहतर बनाने के लिए, उसमें चॉकलेट चिप्स, कोको पाउडर या व्हीप्ड क्रीम मिलाएं।
एक गिलास में अंदर की तरफ से थोड़ा चॉकलेट सिरप लगाएं और उसमें मिल्कशेक सर्व करें।

यह भी पढ़ें : 286 दिन बाद धरती पर सुरक्षित लौटीं सुनीता विलियम्स, पीएम मोदी ने जताई खुशी……