
गर्मियों में कुछ हेल्दी और टेस्टी पीने का मन करता है। ऐसे में पिस्ता शेक से बढिय़ा ऑप्शन क्या ही हो सकता है। आप इसे घर पर आसान रेसिपी से बना सकती हैं।
सामग्री

ठंडा दूध चार कप
पिस्ता 20 से 25 नग (थोड़े भिगोकर छील लें)
शक्कर स्वादअनुसार
इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच
आइस क्यूब आठ से 10
पिस्ता सजावट के लिए
वनीला आइसक्रीम 2 स्कूप
विधि :
सबसे पहले पिस्ता को हल्का भिगोकर उसका छिलका हटा लें।
अब एक मिक्सी जार में पिस्ता, चीनी और थोड़ा सा दूध डालकर ब्?लेंड कर लें।
इसके बाद इसमें बाकी दूध डालें, इलायची पाउडर और आइस क्यूब्स डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
अब वनीला आइसक्रीम भी मिलाएं, इससे शेक और भी क्रीमी और टेस्टी हो जाएगा।
अब तैयार पिस्ता शेक को गिलास में निकालें।
ऊपर से बारीक कटा हुआ पिस्ता और थोड़ा आइसक्रीम डालकर सजाएं।
ठंडा-ठंडा पिस्ता शेक सर्व करें।