अब मयूरभंज के महाराजा के नाम से जानी जाएगी NOU

ओडिशा सरकार ने उत्तर उड़ीसा विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया है। राज्य सरकार ने नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर मयूरभंज के महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव के नाम पर रखा है। इस संबंध में राज्य सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी की थी। बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी नाम बदलकर श्रीराम चंद्र भंज देव रखा गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि सरकार विश्वविद्यालय और उसके पुस्तकालय के विकास कार्यों में तेजी लाएगी। गौरतलब है कि ओडिशा इस साल मयूरभंज के महाराजा की 150वीं जयंती मना रहा है, जिन्होंने राज्य के विकास में बहुत योगदान दिया है। 1998 में स्थापित, विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर बारीपाड़ा में स्थित है। इसके दो अन्य परिसर भी हैं। 

विश्वविद्यालय के सूचना और जनसंपर्क विभाग, ओडिशा सरकार द्वारा नाम बदलने के फैसले की घोषणा करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया कि राज्य सरकार ने उत्तर ओडिशा विश्वविद्यालय का नाम बदलकर महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव के नाम पर रख दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को बेहतर बनाने के लिए योजनाओं की घोषणा की गई है। 

यह भी पढ़ें-आईआईटी मद्रास की मदद से राजस्थान सरकार सड़क सुरक्षा की डेटा-आधारित व्यवस्था लागू करेगी