
जानें क्यों होती है जरूरी
महावरी यानी पीरियड्स महिलाओं को होने वाला एक नेचुरल प्रोसेस है. यह महिला के लिए बहुत ही जरूरी है. पीरियड्स होने का साफ मतलब है कि महिला प्रेगनेंसी के लिए तैयार है. हर महीने महिलाओं को पीरियड का सामना करना पड़ता है और इस दौरान लगभग 5 से 6 दिनों तक कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इन मुश्किलों को देखते हुए लंबे वक्त से देश में पीरियड लीव की मांग की जा रही है. लेकिन इस पर अब तक कोई कानून नहीं बना है. हालांकि कुछ ऐसी कंपनी है जो महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए पीरियड्स में लीव ऑफर करती है. अब सवाल ये है कि क्या महिलाओं को पीरियड्स लीव देना जरूरी है. डॉ इस बात पर क्या कहते हैं आइए जानते हैं।

इस बारे में बात करते हुए डॉ.रितु बताती हैं कि पीरियड लीव, जिसे मेंस्ट्रुअल लीव के नाम से भी जाना जाता है, महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। इसके तहत महिलाएं अपनी मेंस्ट्रूअल साइकिल के दौरान काम से छुट्टी ले सकती हैं। यह छुट्टी न सिर्फ महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि कार्यस्थल और समाज में लिंग आधारित समानता बढ़ावा के लिए भी बेहद जरूरी है। इसकी महत्वता समझाने के लिए उन्होंने 6 प्वाइंट्स बताए।
महिलाओं के लिए क्यों जरूरी मेंस्ट्रुअल लीव

पीरियड लीव महिलाओं के मासिक धर्म चक्र के दौरान उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को स्वीकार और मान्य करता है। मासिक धर्म की वजह से दर्द, थकान, मूड स्विंग्स और अन्य शारीरिक और भावनात्मक दिक्कतें काम पर बेहतर प्रदर्शन करने की महिला की क्षमता पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में मेंस्ट्रुअल लीव उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और इस दौरान आराम करने की छूट देता है, जिससे उनके काम करने की क्षमता में वृद्धि होती है।
मासिक धर्म से जुड़े मिथक होंगे दूर
डॉ.रितु का ऐसा मानना है कि महिलाओं को मेंस्ट्रुअल लीव लेकर कंपनियां मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को तोडऩे में योगदान कर सकते हैं। पीरियड्स लीव और इस दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बात करने से, मेंस्ट्रुअल के बारे में बातचीत नॉर्मलाइज करने मदद मिलेगी। ऐसे में लोगों की सोच में आने वाले इस परिवर्तन से महिलाओं के लिए कार्यस्थल में एक दयालु,सहानुभूति और समर्थन पूर्ण वातावरण मिलता है।
करियर से नहीं करना पड़ेगा समझौता
पीरियड्स लीव कार्यस्थल में लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐतिहासिक रूप से, महिलाओं को पीरियड्स से जुड़े मुद्दों की वजह से चुनौतियों और भेदभाव का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पीरियड लीव महिलाओं को इस नेचुरल बायो-लॉजिकल प्रोसेस की वजह से अपने करियर से समझौता न करने की सुविधा देगी।
वर्क लाइफ होगी बैलेंस
पीरियड लीव्स महिलाओं के लिए एक स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन में योगदान करती है। महिलाओं को उन दिनों कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पीरियड लीव्स मिलने से महिलाओं इन समस्याओं की वजह से ऑफिस का काम करने में होने वाली परेशानियों को मैनेज करने में मदद मिलेगी।
महिलाओं के मिलेगा सपोर्टिव वर्क एन्वियोरमेंट
महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए, जो कंपनी और संस्थाएं पीरियड लीव्स देते हैं, वह अपने कर्मचारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। ऐसी कंपनियां उन प्रतिभाशाली महिलाओं को आकर्षित करती हैं, जो अपने लिए एक सपोर्टिव वर्क एन्वियोरमेंट चाहती हैं।
मेंस्ट्रुअल हाइजीन में होगी मदद
पीरियड लीव मिलने से मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेज करने में भी मदद मिलती है। इस दौरान महिलाओं को अपनी स्वच्छता का खास और रोज की तुलना में अधिक ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में मेंस्ट्रुअल लीव मिलने से महिलाएं काम की जिम्मेदारियों से अलग हटकर खुद के लिए जरूरी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी।
यह भी पढ़ें : एसएमएस के वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हेमराज को फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड