ओली का विवादित बयान, कहा-योग की उत्पत्ति भारत में नहीं, बल्कि नेपाल में हुई

नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इंटरनेशनल योग दिवस पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योग की उत्पत्ति भारत में नहीं, बल्कि नेपाल में हुई है। ये बात उन्होंने इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर अपने संबोधन के दौरान एक भाषण में कही है।

उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में भारत के अस्तित्व से पहले नेपाल में योग अभ्यास किया जाता था। योग की उत्पत्ति भारत में नहीं हुई है। तब भारत जैसा कोई देश नहीं था। नेपाल में योग का प्रचलन होने के समय कई सीमावर्ती राज्य शामिल थे।

इस वजह से नेपाल या उत्तराखंड के आसपास योग की उत्पत्ति हुई। उन्होंने कहा कि हम योग को दुनिया में नहीं ले जा सके, जबकि भारत के प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव देकर प्रसिद्ध किया। तब इसे इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली।

ओली ने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक तथ्यों को गलत तरह से पेश किया गया। नया इतिहास फिर से लिखने की जरूरत है। हमें सच बोलने में पीछे नहीं रहना चाहिए। हम इतिहास को जानते हैं। कोई भी इसे खराब नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें-तानाशाह की बहन किम यो जोंग ने कहा-अमेरिका हालात की व्याख्या स्वयं को दिलासा देने के लिए कर रहा, यही उम्मीद अमेरिका को निराश करेगी