
ओलिंपिक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जापान दौरा टाल दिया
नई दिल्ली
कोरोनावायरस के कारण खेल मंत्री किरण रिजिजू ने जापान की राजधानी टोक्यो का दौरा अगले आदेश तक टाल दिया है।
वे शीर्ष अधिकारियों के साथ ओलिंपिक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 25 मार्च को टोक्यो जाने वाले थे।
इस बात की जानकारी रिजिजू ने ट्वीट के जरिए दी। इस बीच, हॉकी इंडिया ने भी 10 अप्रेल से शुरू होने वाली जूनियर, सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप रद्द कर दी है।
हालात सुधरने के बाद अगले महीने टूर्नामेंट पर फैसला होगा। वायरस के कारण तीन वनडे की सीरीज रद्द होने के कारण दक्षिण अफ्रीका की टीम मंगलवार को कोलकाता से वतन लौटेगी।
यह भी पढ़ें-ओलंपिक: खेल मंत्री किरण रिजिजू का टोक्यो दौरा टला
रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘उच्च स्तरीय भारतीय दल के 25 मार्च के टोक्यो दौरे को अस्थाई तौर पर टाल दिया गया है।
यह दौरान भारत की टोक्यो ओलिंपिक 2020 की तैयारियों की समीक्षा के लिए होना था। दल में केंद्र सरकार और आईओए के अधिकारी शामिल थे।
इस बार ओलिंपिक जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना है।
वहीं, खेल मंत्री ने सोमवार को खिलाडिय़ों से अपील की कि वे हिम्मत न हारें और टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी जारी रखें।
सरकार ने पिछले हफ्ते ही वायरस को देश में फैलने से रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं, जबकि खेल मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय महासंघों से स्वास्थ्य मंत्रालय की एड़वायजरी पर अमल करने को कहा है।
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया, ‘फिलहाल, चेन्नई में लोग सोशल दूरी (एक-दूसरे से) नहीं बना रहे हैं।
इसका मतलब सिर्फ इतना है कि इन लोगों को गर्मी आते ही ये वायरस खत्म होने की उम्मीद है। उनका मानना है कि लोगों को कुछ नहीं होगा।