पूनम स्टेडियम में खेल दिवस पर खेल संघों द्वारा आयोजन सम्पन्न

जैसलमेर। जिला ओलंम्पिक संघ जैसलमेर के बैनर तले रविवार प्रातः स्थानीय शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती और खेल दिवस पर जैसलमेर में खेलो के बढ़ते कदम विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिला ओलंम्पिक संघ जैसलमेर के सचिव लक्ष्मण सिंह तँवर, भगवान भारती ,पार्षद देवी सिंह चैहान के सानिध्य में आयोजित की गई। सर्व प्रथम मेजर ध्यानचंद की जयंती पर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आयोजित जैसलमेर में खेलो के विकास पर विचार गोष्ठी का रखी गई जिसमे जिला शूटिंग बॉल संघ के सरंक्षक श्री श्री भगवान भारती, सेवा निवृत खेल विशेषज्ञ नत्थी सिंह चैहान, जिला कबड्डी संघ सचिव चंदन सिंह भाटी, जिला हॉकी सचिव देवी सिंह चैहान, शैतान सिंह देवड़ा, राम सिंह भाटी, शूटिंगबॉल संघ के चेयरमेन प्रेम सिंह चैहान, उपाध्यक्ष मुकेश गज्जा, अजय सिंह राहड़, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चैहान, जिला एकवेसट्रियन संघ के कोषाध्यक्ष श्याम सिंह भायल, रामेश्वर सिंह पंवार, महेंद्र सिंह भाटी, वीरेंदर सिंह सिसोदिया, दानाराम सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भगवन भारती ने कहा की भारत में युगपुरुष मेजर ध्यानचंद ने अपने जीवन को खेलों के माध्यम से देश को समर्पित किया। खेल भावना उनमे कूट कूट कर भरी थी। ओलम्पिक हॉकी को सर्वाधिक स्वर्ण भी उनकी ही बदौलत मिले। इस अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ के कन्वीनर लक्ष्मण सिंह तंवर ने कहा की जैसलमेर खेलों के आगे बढ़ रहा है और ग्रामीण स्तर पर खेलों के आयोजन हो रहे हैं।

जैसलमेर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं उन्हें उचित प्लेटफार्म नहीं मिल रहा था मगर अब हर खेल का प्लेटफार्म खिलाडी को मिलेगा। जैसलमेर हॉकी सचिव देवी सिंह चैहान ने कहा की खिलाड़ियों को ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। कई जिलों में नरेगा योजना में राज्य स्तरीय खेल मैदान ग्राम पंचयतों पर तैयार हुए हैं।

जैसलमेर में भी नरेगा से खेल मैदानों की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल जिला प्रशासन को करनी चाहिए। इस अवसर पर खेल संघों से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन चंदन सिंह भाटी ने किया।

यह भी पढ़ें-भैरूलाल भास्कर बने साहित्य परिषद के अध्यक्ष