प्रवासी राजस्थानी विदुषी इंदु बारैठ को जॉन गिलक्रिस्ट यूके हिन्दी शिक्षण सम्मान

Overseas Rajasthani scholar Indu Barath
Overseas Rajasthani scholar Indu Barath

लंदन (विप्र)। भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा प्रति वर्ष यू.के. में मातृभाषा हिंदी व शिक्षण को बढावा देने के लिये जॉन गिलक्रिस्ट यूके हिन्दी शिक्षण सम्मान दिया जाता है।

हिंदी शिक्षण सम्मान कलकत्ता में रॉयल एशियाटिक सोसायटी में कार्य करने और फ़ोर्ट विलियम कॉलेज में हिंदी विभाग की स्थापना करने वाले जॉन गिलक्रिस्ट के नाम से यह सम्मान दिया जाता है।

इस वर्ष इस सम्मान से लंदन में प्रवास कर रही प्रवासी राजस्थानी विदुषी इंदु बारैठ को सम्मानित किया गया है। बारैठ राजस्थान में अलवर जिले से हैं और शिक्षा तथा सामाजिक सेवाओं से जुड़ी हुई है।