
पद्मश्री 2020 अवॉर्ड समारोह आज राष्ट्रपति भवन में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया।

एक्ट्रेस कंगना रनोट और सिंगर अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित किया किया। करण जौहर, एकता कपूर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत कुल 102 लोगों को पद्मश्री दिया जाएगा।

इनके अलावा 10 लोगों को पद्म भूषण, जबकि 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वाले कुल 119 लोगों में 29 महिलाएं और एक ट्रांसजेडर भी शामिल है।