पनीर का पराठा नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन, भरपूर मिलेगा प्रोटीन

पनीर का पराठा
पनीर का पराठा

पनीर का पराठा प्रोटीन से भरपूर होता है। ये मात्रा 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। आपको भी नाश्ते में पनीर पराठा जरूर बनाना चाहिए।

सामग्री

पनीर का पराठा
पनीर का पराठा

आटे के लिए

गेहूं का आटा दो कप
नमक आधा छोटा चम्मच
तेल एक बड़ा चम्मच
पानी गूंथने के लिए
स्टफिंग के लिए

पनीर 250 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
हरा धनिया
कश्मीरी लाल मिर्च आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
सेंकने के लिए घी या तेल

विधि :

एक बड़े बर्तन में आटा, नमक और तेल मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
इसके बाद आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें।
अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आटे से बराबर आकार की लोइयां बना लें। एक लोई लें, हल्का बेलें। बीच में 2 चम्मच भरावन रखें। अब किनारों को मिलाकर बंद करें और हल्के हाथ से बेलें।
अब तवे को गरम कर लें। उस पर पराठा रखें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
आपका पनीर पराठा तैयार है।
इसे चाय या हरी चटनी के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें : बीकानेर में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में अविनाश गहलोत शनिवार को करेंगे शिरकत