पंकज जोशी विप्र फाउंडेशन जयपुर जोन के प्रभारी नियुक्त

पंकज जोशी
पंकज जोशी

जयपुर/ इंदौर/रतलाम। समाजसेवी एवं प्रमुख व्यवसाई पंकज जोशी विप्र फाउंडेशन जोन – 1 जयपुर के राष्ट्रीय प्रभारी होंगे। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी को यह प्रभार सौंपा है। विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पंकज जोशी संस्था के गठन से ही संगठन से न केवल जुड़े रहे हैं, बल्कि चार वर्षों तक विप्र फाउंडेशन मध्यप्रदेश जोन के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मूलतः राजस्थानी पंकज जोशी की नियुक्ति पर जोन प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा की हैं कि जोशी के संगठनात्मक अनुभवों का लाभ जयपुर जोन को मिलेगा। ब्राह्मणों के सबसे बड़े वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन के देशभर में कार्यरत जोनों में जयपुर जोन सबसे महत्वपूर्ण इसलिए भी हैं, क्योंकि विप्र फाउंडेशन का एक ड्रीम प्रोजेक्ट सेंटर फॉर एक्सीलेंस पराशुराम ज्ञानपीठ के छह मंजिला भवन नव निर्माणाधीन हैं। जयपुर राजनीतिक दृष्टि से भी ब्राह्मणों का गढ़ माना जाता हैं। राजधानी क्षेत्र होने के कारण भी संगठन की अनेक गतिविधियों का केंद्र भी जयपुर जोन ही हैं।