
क्रिकेटर पंत और उर्वशी के बीच बढ़ा विवाद
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिए बिना उनका पीछा छोडऩे की अपील की थी। अब उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें भी उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया है। पंत ने स्टोरी में लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन।
रक्षाबंधन मुबारक छोटू भैया

इस पर उर्वशी ने पोस्ट किया- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग (छोटा बच्चा) तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। आरपी छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
रिलेशनशिप टूटने की कहानी बताई
दरअसल, गुरुवार को पंत और उर्वशी के मामले ने तूल पकड़ा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उर्वशी किसी इंटरव्यू में बैठी थीं। इंटरव्यू में उर्वशी ने किसी मिस्टर आरपी के नाम का जिक्र किया था और उसके साथ उनका रिलेशिनशिप टूटने की पूरी कहानी बताई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि मिस्टर आरपी और कोई नहीं बल्कि पंत ही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ही यह भी दावा किया गया था पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर रौतेला को जवाब भी दिया था।
पंत और उर्वशी रौतेला रिलेशनशिप में थे

हालांकि, कुछ मिनट बाद उन्होंने अपनी स्टोरी डिलीट कर ली थी। अब उर्वशी के पोस्ट पर लोग कमेंट कर दोनों का मजाक भी उड़ा रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स में ऐसा दावा किया जाता है कि साल 2018 में पंत और उर्वशी रौतेला रिलेशनशिप में थे। दोनों कई बार लंच-डेट पर दिखाई देते थे। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर यह खबर उड़ी कि पंत ने उर्वशी को सोशल मीडिया मैसेंजर व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, बाद में यह बताया गया कि दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को ब्लॉक किया है। हालांकि, दोनों के बीच का विवाद अब खुलकर सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें :महिंद्रा की कारों पर मिल रही है विशेष छूट