
एक ऐसा फल है, जिसमें सेहत के लिहाज से अनेकों फायदे छिपे हुए हैं। इतना ही नहीं इसके बीज भी काफी गुणकारी हैं। पपीता खाने से सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें पपीते के साथ या बाद में खाने से फायदा तो दूर, इससे काफी नुकसान हो सकता है। आज इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि पपीते के साथ कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।
पपीते के साथ हानिकारक है ये फूड कॉम्बिनेशन
पपीता और दही

पपीते के साथ दही खाना काफी खतरनाक हो सकता है। पपीता और दही एक साथ खाने से आपको छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि पपीते के साथ दही का सेवन करने से शारीरिक नुकसान होता है। लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से दोनों की तासीर एक दूसरे के उलट है। पपीता गर्म और दही ठंडा होता है। इसलिए एक साथ इन्हें खाने से सर्दी, जुकाम और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पपीता खाने के लगभग एक घंटे बाद आप दही खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ज्योतिरादित्य का उदय, हाशिए पर जाती यशोधरा और वसुंधरा