हेरिटेज निगम मुख्यालय में हुआ फाग महोत्सव

फाग महोत्सव का आयोजन
फाग महोत्सव का आयोजन
  • महिलाओं ने नाच गाने सहित एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मैत्री भाव से मनाया फाग महोत्सव

जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज मुख्यालय में गुरुवार को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कर्मियों ने ऋणहर्ता गणेश जी को गुलाल लगाकर एवं फूल अर्पित कर फाग महोत्सव का शुभारंभ किया। फाग महोत्सव के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर फाग महोत्सव मनाया।

फाग महोत्सव का आयोजन
फाग महोत्सव का आयोजन

महोत्सव में महिलाओं ने फाग के नैना नीचा करले श्याम, रंग मत डाले रे कानुडा, कीर्तन की है रात, पैदल आशिया सांवरिया खाटू नगरी आदि गीत गाकर व नाच गाना करते हुए बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया।