पीएम मोदी और वसुंधरा राजे की चाय पर चर्चा, सामने आईं तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। जबकि प्रधानमंत्री ने बैठक को संबोधित किया। लेकिन, यह बैठक एक कारण से और चर्चा में रही। इस बैठक से एक तस्वीर ने राजस्थान से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आमना सामना हुआ। दोनों की बातचीत करते हुए फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वसुंधरा राजे काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं, और ना ही वह किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दे रही हैं। हाल ही में राजस्थान की राजनीति में सरकार पर आये संकट के दौरान वह पूरी तरह इस विवाद से दूर रहीं।

चर्चा का विषय बनी तस्वीर

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमने सामने मुलाकात की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में वसुंधरा राजे ओर पीएम मोदी आपस में चर्चा कर रहे हैं। इस तस्वीर में पीएम मोदी चाय पीते दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी के हाथ चाय का कप है ओर उनके पीछे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छे माहौल में बातचीत होते दिखाई दे रही है। यह तस्वीर नई दिल्ली से लेकर राजस्थान तक राजनीतिक गलियारों में चर्चित हो रही है।

वसुंधरा ओर पूनिया भी हुए आमने सामने

राजस्थान में राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा जोरों पर हो रही है कि प्रदेश ईकाई में आपसी फूट जारी है। जहां एक तरफ गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ और पूनियां धड़ा है वहीं वसुंधरा राजे धड़ा है। राज्य की राजनीति में यह चर्चा हो रही है कि वसुंधरा ग्रुप को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। अंदरूनी खींचतान की खबरें भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुईं हैं।

पूनिया ने नड्डा के सामने पेश की रिपोर्ट

बैठक के दौरान दोपहर 2.15 से लेकर 3.45 तक मोदी और नड्डा के समक्ष प्रदेशाध्यक्षों ने राज्यवार रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें अपने-अपने राज्यों के संगठन की संरचना और कार्ययोजना को लेकर जानकारी दी गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने राजस्थान भाजपा इकाई के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने प्रदेश में पार्टी की संरचना, सेवा कार्यों, पंचायतीराज और निकाय चुनाव और आगामी कार्य योजना को लेकर जानकारी दी। मोदी और नड्डा ने प्रदेश टीम के कार्यों की सराहना की। इससे पहले भी दोनों नेता कोरोनाकाल में भी वर्चुअल माध्यम से राजस्थान भाजपा इकाई के सेवा कार्यो की प्रशंसा कर चुके हैं।