
फोटोग्राफी एक एक्सरसाइज है, जो आपके शरीर को अंदर से बाहर ठीक करने की शक्ति रखती है। जी हां, इन दिनों, लगभग हम सभी के पास कैमरा है, अब चाहे वह एक फुल प्रोफेशनल कैमरा हो या स्मार्टफ़ोन कैमरा। हम सभी अपनी, लोगों की, प्रकृति और कुछ वस्तुओं की तस्वीर को कैद करना पसंद करते हैं, जिसके लिए हम इन सबकी फोटो खींच लेते हैं।
शायद यह हमारी आंखों में खुशी और दिल को प्रसन्न करता है। हम में से अधिकांश लोग फोटोग्राफी को केवल एक शौक के रूप में लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोटोग्राफी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है? यह आपके मन और शरीर में सामंजस्य ला सकती है, आइए यहां इस लेख में हम आपको फोटोग्राफी करने के कुछ स्वास्थ्यलाभ बताते हैं।
विजुअल क्रिएटिव बनाए
यदि आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं, तो आप बस बाहर जाएं और अपने परिवेश या आसपास के वातावरण का विश्लेषण करें। इससे आपकी आंखें खुद ही अपना विषय ढूंढ लेंगी। शुरू में लोग उन चीजों को पकड़ते हैं, जो उनके सामने सही हैं लेकिन दृष्टिकोण अलग हो सकता है। फोटोग्राफी आपकी रचनात्मक आंख को खोलने में मदद करती है और इससे आपकी विजुअलाइजेशन पावर को बढ़ती है और उसमें सुधार होता है। एक बार जब आप फोटो खींचना शुरू करते हैं, तो आप अच्छा महसूस करेंगे।

फोटोग्राफी आपकी अनुभूति को बढ़ाती है
फोटोग्राफी आपके मस्तिष्क को खोलने और संज्ञानात्मक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक महान व्यायाम है। फोटो खींचना और कुछ पलो को कैप्चर करने में आप जितनी अधिक रुचि दिखाते हैं, आप उतने ही अधिक दिमागदार और क्रेएटिव बनेंगे। कभी-कभी, यह पुरानी यादों को वापस लाता है, जो आपके मस्तिष्क के किसी कोने में दफन थी।
शरीर का व्यायाम
फोटोग्राफी से आपके मस्तिष्क का व्यायाम होने के अलावा, आपके शरीर का व्यायाम भी होता है। यदि आप वास्तव में फोटोग्राफी का आनंद लेते हैं, तो कुछ अलग करने के लिए आप कुछ जगह या चीजों की तलाश के लिए एक्सट्रा मील चलना पसंद करते हैं। अपने सही शॉट को खोजने के लिए फोटो लेने के लिए आप आप चलते रहते हैं।

सकारात्मकता को बढ़ाए
जब आप फोटोग्राफी के लिए बाहर होते हैं, तो आपको अलग-अलग भावनाओं के साथ अलग-अलग चीजें मिलेंगी। फ़ोटोग्राफ़ी संघर्ष सिखाती है क्योंकि आप सही शॉट पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उसके साथ, आप अपनी लगन और धैर्य के साथ सकारात्मकता सीखते हैं। आप बस बुरे में भी अच्छा ढूंढेंगे और जीवन जीने की कला में महारत हासिल करेंगे।
सामाजिक संपर्क बनाने में मदद
फोटोग्राफी हमें सामाजिक संपर्क बनाने में भी मदद करती है। हम में से ज्यादातर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक आदि पर लोगों के साथ अपनी कैद की हुई यादों को कैप्चर करके शेयर करते हैं। यह न केवल आपकी क्रेएटिविटी को दर्शाता है, बल्कि आपके सामाजिक दायरे को भी बढ़ाता है। जैसा कि आप अपने विचारों और फोटो को दूसरों के साथ शेयर करते हैं, तो आप अधिक आत्मविश्वास और प्रेरित महसूस करेंगे।
दुख के क्षणों को दूर करने में मददगार
हमारे जीवन में एक समय आता है जब हम बहुत दुखी महसूस करते हैं। ऐसे समय में फोटोग्राफी एक थेरेपी के रूप में काम करती है। अंधेरे में बेकार बैठने की बजाय आप दुखी होने पर बाहर निकलें और जाकर कुछ फोटो क्लिक करें। फोटोग्राफी से आपके दुख को कम करने और अपने जीवन में खुशी लाने में मदद मिलेगी।